हत्याकांड के आरोपी को मारी गोली…इलाके में मचा हड़कंप..घायल युवक जमानत पर जेल से बाहर निकला है…
गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के वनरचुआ गांव में बीते शनिवार की रात गोलियों की गूंज सुनाई दी। चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ सच्चो मिश्रा हत्याकांड के आरोपी वनरचुआ ग्राम निवासी स्व हरिकिशोर झा पुत्र श्यामा झा (उम्र करीब 18-20वर्ष) पर जानलेवा हमला हुआ।अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए जबड़े के नीचे गोली मारी, जो गर्दन के पीछे तक छेद कर दी गई। गंभीर रूप से घायल श्यामा झा को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खालिद अंजुम व डॉक्टर की टीम के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, प्रभारी थानेदार राज गुप्ता सहित पुलिस बल पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न सिर्फ घायल श्याम झा ही नहीं, बल्कि उसका बड़ा भाई कन्हैया झा भी सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड का अभियुक्त है। दोनों भाई इस समय जमानत पर बाहर चल रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।एमजीआर एनटीपीसी रोड दियाजोरी से लेकर ,मोहानी , दिग्घी तक पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
गौरतलब हो कि बीते 24 जुलाई 2023 को महागामा थाना क्षेत्र के वनरचुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर सच्चिदानंद मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी निवेदिता मिश्रा के बयान पर हरकिशोर झा उर्फ मुन्ना झा समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था।तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी थी कि दबिया व धारदार हथियार से हमला कर सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
घायल श्याम झा के भाई कन्हैया झा ने कहा कि यह पूरी तरह से साजिशन हमला है। हमलोग मंडली में बैठे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्चित झा, सोनू यादव, चंदन यादव ने उनके भाई श्यामा को बुलाकर पहले हमला किया और फिर सोनू यादव ने पकड़कर जबड़े के नीचे गोली मारी।कन्हैया झा ने बताया कि चर्चित झा का घर लकड़मारा का हैं। हमलावरों के हाथ में डंडा, खंती और डबिया जैसे घातक हथियार भी थे। भागते-भागते हमलावर एक और गोली चला रहे थे पर फायर नही हो सका, लेकिन हम और हमारे साथ अरुण यादव, सुधीर मंडल रहते पहुंच गए।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड की पुरानी रंजिश को भी इस गोलीकांड से जोड़कर देख रही है। कई बिंदुओं पर छानबीन हो रही है और गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना के बाद से पूरा वनरचुआ गांव एमजीआर एनटीपीसी रोड तक भय का माहौल है। ग्रामीण घरों में दुबक गए हैं। पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में सघन छापामारी शुरू कर दी है

