Ranchi:चेन स्नैचरों का आतंक;मंदिर से फूल तोड़कर लौट रही महिला से चेन छिनतई….

 

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाडीह औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उच्चके ने महिला से चेन छिनतई कर ली। मामले में पुष्पा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार गुरुवार की सुबह पांच बजे घर के समीप स्थित मंदिर से फूल तोड़कर लौटने के क्रम में एक बाइक सवार उनके पास पहुंचा।महिला जब-तक कुछ समझ पाती बाइक सवार ने गले से चेन छिनतई कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र में हाल के दिनों में छिनतई एवं लूट की घटनाएं बढ़ी हैं।दो दिन पहले ही चाय बगान में घर के बाहर खड़ी सावित्री देवी से बाइक सवार ने चेन छिनतई की थी।

इधर आईजी ने गुरुवार को राजधानी में चेन छिनतई के बढते मामले को देखते हुए सिटी एसपी सहित राजधानी के तीन डीएसपी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होने घटना को रोकने के लिए तत्परता दिखाने और लम्बित मामले के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

error: Content is protected !!