Ranchi:बिल्डिंग में लगी भयानक आग,दो दुकानें और एक मकान जलकर राख

 

राँची। राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास स्थित एक बिल्डिंग में रविवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में बिल्डिंग में बनी दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। वहीं ऊपरी मंजिल पर स्थित मकान को भी नुकसान पहुंचा है।सहजानंद चौक के पास स्थित एक बिल्डिंग में स्थित दो स्टेशनरी की दुकानों में भीषण आग लग गई।आग रविवार तड़के करीब चार बजे लगी।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी इमारत में आग फैल गई।ऊपरी इमारत में सो रहे लोगों ने आनन-फानन में घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।थाना प्रभारी के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इमारत के आसपास जाना भी मुश्किल हो गया।भीषण आग के कारण किसी को भी कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला इस आग में बगल की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, जबकि दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।वहीं आग की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उन्हें आग पर काबू पाने में काफी समय लगा।इमारत के मालिक अरगोड़ा निवासी नीलाम्बर साहू  ने बताया कि आग लगने से सब कुछ नष्ट हो गया।अब तक की जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

error: Content is protected !!