टेंपो चालक अपहरण मामला:स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने टेंपो चालक का किया था अपहरण..थानेदार ने ऐसी घेराबंदी किया कि पहले टेंपो चालक को छोड़ा..फिर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार…

 

राँची।जिले के चान्हो थाना क्षेत्र से अगवा टेंपो चालक सफी अहमद को चान्हो पुलिस ने पलामू जिले से बरामद कर लिया।वहीं अपराधियों का स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है।सभी अपराधियों की पहचान हो गई है।पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।बरामद टेंपो चालक

बता दें चान्हो इलाके में पंडरी निवासी सफी अहमद को बीते सोमवार को दोपहर में करीब 3.30 बजे एनएच-75 में करकट चौरा के निकट से स्काॅर्पियो सवार लोगों ने अगवा कर लिया था।उसे छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो पुलिस टेंपो चालक को मुक्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार स्काॅर्पियो सवार लोगों का पीछा कर रही चान्हो पुलिस ने चालक को देर रात करीब करीब 12 बजे पलामू के सतबरवा के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पुलिस की बढ़ती दबीश से स्काॅर्पियो सवार सफी को सतबरवा के समीप छोड़ भाग निकले।उसके बाद कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो भी छोड़ दिया जिसे बरामद कर लिया है।

इसी स्कॉर्पियो से युवक का अपहरण किया था

थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि सफी को अगवा करने के बाद अपहर्ता राँची की ओर जाने के बजाये सोनचीपी के बाईपास से घूमकर पलामू की ओर निकल गये थे।थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि टेंपो चालक को पलामू में सतबरवा थाना क्षेत्र और आरोपियों का स्कॉर्पियो तरहसी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।स्कॉर्पियो मालिक बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाला है। कुल 04 लोग घटना में शामिल थे। अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, छापामारी जारी है।टेम्पो चालक ने बताया कि पहले टेम्पो में धक्का मारा फिर स्कॉर्पियो में बैठाकर पैसे मांगने लगा।परिजनों को फोन करने बोला और पैसा मांगने बोला गया।

इसी बीच परिजनों सूचना पुलिस को दे दी।इधर चान्हो थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए अपराधियों के पीछे लग गए।करीब सात घन्टे पीछा करने के बाद अपराधी पलामू जिले में पहले टेम्पो चालक को जंगल में छोड़ दिया और फिर राँची पुलिस और पलामू पुलिस के द्वारा घेराबंदी देख कर स्कॉर्पियो भी छोड़कर भाग गया।पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!