गढ़वा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद हुआ पथराव…

 

गढ़वा।झारखण्ड गढ़वा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया।देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों गुटों के बीच पथराव की घटना हुई। यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के लखेया गांव में शनिवार की रात हुई है पथराव की घटना में कई लोग घायल हुए है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है और मामले को शांत कराने में लगी हुई है, हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने रोक दिया। उनका कहना था कि हर साल इस रास्ते से विसर्जन नहीं होता है।देर रात तक मूर्ति का विसर्जन नहीं हो पाया था भारी सुरक्षा के बावजूद दोनों समुदाय के बीच तनाव जारी था।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और रात भर कैंप किया। डीसी और एसपी के कैंप करने के बाद मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।समझौता होने के बाद मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। यहां के हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी रखी जा रही है।गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।