सूरज हत्याकांड का खुलासा:माँ से बात करता था बेटा इसलिए नाराज पिता ने बेटे की कर डाली हत्या

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में सूरज ठाकुर हत्याकांड का पलामू पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सूरज की हत्या के आरोप में उसके पिता अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अमित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। दरअसल रविवार को पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में सूरज नामक युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई थी, परिजनों ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया था।

घटना के बाद से पिता फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर हत्या के आरोपी पिता अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया। दरअसल अमित ठाकुर की पत्नी एक वर्ष पहले घर छोड़ कर चली गई थी।अमित का बेटा सूरज अपनी मां के संपर्क में था और लगातार बात कर रहा था।

सूरज अपने ननिहाल वालों से भी बातचीत करता था।सूरज की मां से संपर्क रखने और ननिहाल जाने से अमित नाराज था। इसी नाराजगी में अमित ठाकुर ने अपने बेटे सूरज की टांगी से गर्दन काट कर हत्या कर दी।

पूनम टोप्पो, सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि पिता ने ही अपने बेटे की हत्या की है, आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।घटना के दिन आरोपी अपने बेटे सूरज ठाकुर के साथ सोया हुआ था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह जंगल की तरफ फरार हो गया था।

error: Content is protected !!