शादी का झांसा देकर किया यौन शौषण, दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार

 

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।फिर युवती के गर्भवती होने पर युवक शादी से मुकर गया।पूरे मामले में गढ़वा महिला थाना में युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।युवती चतरा की रहने वाली है, जबकि युवक गढ़वा जिले का रहने वाला है।युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो साक्ष्य मिटाने की नीयत से धोखे से युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। यहां तक कि युवक ने पीड़िता को अपने मित्र से भी संबंध बनाने के लिए विवश किया। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक और युवक की तलाश की जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चोपन से गढ़वा आने के दौरान स्टेशन पर उसकी मुलाकात गढ़वा शहर के उंचरी निवासी युवक से हुई।धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर अपने एक दोस्त के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर किया।विरोध करने पर मानसिक प्रताड़ना, बदनामी और जान से मारने की धमकी दी गई।युवती इस दौरान गर्भवती भी हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बुखार की दवा बताकर उसे कुछ दवाइयां खिलाई गईं, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। बाद में युवती ने मृत नवजात को जन्म दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृत नवजात का पोस्टमार्टम करा दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

इस संबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!