राँची में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा:गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छह लड़कियां समेत दस गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची में फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।राजधानी राँची में एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था।सेक्स रैकेट की सूचना पर राँची के एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।पुलिस की टीम ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली-डांगरा टोली के बीच ऑडी शोरूम के सामने गली में स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में छापेमारी की। यह कार्रवाई सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में हुई जहां से पुलिस ने छह लड़कियों सहित 10 को पकड़ा है।

पकड़ी गईं अधिकांश लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं।होटल संचालकों की मदद से उन्हें गेस्ट हाउस में ही रख कर वही पर ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था। गेस्ट हाउस में छापेमारी करने के लिए पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही।इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था।ग्राहक भी आ जा रहे थे।पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने छापेमारी किया और मौके से ही सभी लडकियां पकड़ी गईं।पुलिस सभी लड़कियों से महिला थाना में पूछताछ कर रही है।आगे की कार्रवाई जारी है।

बता दें राजधानी राँची में अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ राँची पुलिस के द्वारा जोरदार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की कार्रवाई का नतीजा ही है कि दो महीने के भीतर 65 से ज्यादा महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार कई लड़कियां बाहर के देशों की रहने वाली भी थीं।