Ranchi:डोरंडा में रात के वक्त कम स्टाफ का फायदा उठाकर लूट, ‘अपना मार्ट’ में वारदात

–देर रात कैश काउंटर पर अकेले कर्मचारी को बनाया निशाना, पिस्टल के बल पर 68 हजार लूटकर फरार

राँची।राजधानी राँची  में देर रात दुकानों में कम स्टाफ की मौजूदगी का फायदा उठाकर अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित ‘अपना मार्ट’ में चार बदमाशों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना 17 मार्च की रात करीब 10:31 बजे की है, जब स्टोर में कैश काउंटर पर सीमित स्टाफ मौजूद था। इसी दौरान चार अपराधी हेलमेट और मास्क पहनकर अंदर घुसे और सीधे कैश काउंटर पर पहुंच गए। पिस्टल दिखाकर कर्मचारी को डराया और करीब 68 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने वारदात के लिए ऐसा समय चुना जब दुकान बंद होने के करीब थी और भीड़ कम थी। इससे उन्हें बिना किसी विरोध के आसानी से घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि अपराधी अब दुकानों की टाइमिंग, स्टाफ की संख्या और भीड़-भाड़ का पैटर्न समझकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है।

error: Content is protected !!