Ranchi:क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए रिसॉर्ट में की ताबड़तोड़ फायरिंग,चार गिरफ्तार,गया जेल…

 

 

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित द एभन्यु रिसॉर्ट में जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों के द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात में मामला दर्ज किया है।पुलिस ने दो बंदूक और एक पिस्टल जब्त किया है।

यह घटना बीते मंगलवार की रात का है जहां जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के पति बजरंग महतो ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन हथियारों से फायरिंग की,फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए, इसी बीच किसी ने इस फायरिंग की घटना की सूचना राँची के एसएसपी राकेश रंजन को दे दी।सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम रिसॉर्ट पहुँची। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तीन हथियारों को जब्त कर लिया, बल्कि इसमें शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि कुछ लोगों ने रिसॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया था, इसी बीच, मंगलवार देर रात बजरंग महतो और उसके अन्य साथियों ने हथियारों से फायरिंग की, घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी और दलादिली ओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया।हथियार का लाइसेंस जांच किया जा रहा है।घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

दलादिली ओपी प्रभारी ने मामला दर्ज कराया

इस मामले में नगड़ी के दलादिली टीओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उरांव ने नगड़ी थाना में मामला दर्ज कराया है।उन्होंने आवेदन में बताया कि 30 सितंबर को समय रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र में भ्रमणशील था,उसी दौरान वरीय पुलिस अधिकारी से सूचना मिली कि द ऐभन्यू रिसोर्ट पाम जाजपुर में कुछ लोगों के द्वारा अपना बर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना अंजाम दिया है।उक्त घटना के संबंध में वरीय अधिकारी के निर्देश पर घटनास्थल पहुंचा तो मौके पर रिसोर्ट के स्टॉफ के अलावा अन्य किसी को नहीं पाया। रिसोर्ट के स्टॉफ से पूछ ताछ एवं वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने पर पता चला कि बजरंग महतो पिता दिलेन्धर महतो सा० प्रेमनगर पिस्का नगडी,थाना नगड़ी जिला राँची के द्वारा देर शाम में कुछ कार्यक्रम हेतु रिसार्ट को बुक किया गया था, जहाँ वह अपने सहयोगियों के साथ हथियार के साथ आये और रिसोर्ट के पीछे बने लॉन में खाने पीने का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान बजरंग महतो के साथ धीरज मेहता पिता स्व० राम किशुन मेहता सा० टिकरा टोली रिस्का नगडी राँची,रमेश ठाकुर, पिता स्व० धनु ठाकुर, सा० नारो उराँव टोली थाना नगड़ी,कृष्णा महतो पिता धनेश्वर महतो सा० देवरी कुड़ना टोली थाना नगड़ी,उपेन्द्र मेहता, एवं अन्य व्यक्तियों को छोटे एवं बड़े हथियारों से क्षेत्र में अपना दबदबा स्थापित करने के लिए ताबड़तोड अलग अलग हथियारों से फायरिंग करते देखा गया। इस घटना में कोई चोटिल का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायरिंग स्थान पर खोजबीन के क्रम में 7.65 MM का 04 (चार) पीतन का खोखा एवं 12 बोर कारतुस का प्लास्टिक का अप भाग बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।

वहीं दबी जुबान स्थानीय लोगों के द्वारा बोला जा रहा है कि अपना वर्चस्व दिखाने और क्षेत्र में दबदबा स्थापित करने हेतु अंधाधुंध फायरिंग किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है जो एक संगीन अपराध हैं।जिसके लिए बजरंग महतो सहित पांचों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया जाए।ओपी प्रभारी के आवेदन के आधार पर नगड़ी थाना कांड 150/25,धारा 25(6)/27/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत बजरंग महतो,धीरज मेहता,रमेश ठाकुर,कृष्णा महतो, उपेन्द्र मेहता एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

टीओपी प्रभारी के लिखित शिकायत के बाद नगड़ी थाना कांड-150/25,धारा 25(6)/27/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत आरोपी बजरंग महतो सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है।जिसकी जांच स्वयं दलादिली टीओपी प्रभारी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!