राँची के ठाकुरगांव थाना पुलिस ने चोरीकांड का किया खुलासा…चोरी के समान के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार…

 

राँची।जिले के ठाकुरगाँव थाना क्षेत्र के कर्बला मुहल्ला उरूगुटू में एक विधवा महिला के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस संबंध में थाना कांड संख्या 82/25, दिनांक 20 अक्टूबर 2025, धारा 331(4)/305(a)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों में मेराज अंसारी (20), इमरान राय (22), अरबाज खान (24), असर अली उर्फ चाँद (25) तथा सोनार राजेश कुमार (35) शामिल हैं।शुक्रवार को प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी ने बताया कि छानबीन के क्रम में अपराधियों की निशानदेही पर सोनार राजेश कुमार की दुकान से चोरी किए गए सभी सोने-चाँदी के गहने बरामद कर लिये गए।पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि चोरी का माल सोनार राजेश के माध्यम से बेचा गया था।बरामद सामानों में 2 चाँदी की अंगूठियाँ (10 ग्राम), 4 कंगन (60 ग्राम), 1 बाल चोटी (67 ग्राम), 2 जोड़ी पायल (100 ग्राम), 1 गले का हार (102 ग्राम), सोने के कानफूल (2.8 ग्राम) तथा नोज पिन (0.1 ग्राम) शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से इमरान राय और असर अली उर्फ चाँद पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी शुभम कुमार,एसआई दिलीप कुमार,एसआई पंकज कुमार यादव और ठाकुरगाँव थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।पुलिस ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!