Ranchi:19 लाख रुपए ठगी के दो आरोपी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

राँची।फर्जी दस्तावेज पर षडयंत्र के तहत ठगी करने वाले दो आरोपियों को चुटिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नाजीर खान लाइन रोड निवासी मो.आदिल नईम और पथलकुदवा निवासी आतीफ रजा शामिल है। इनके विरुद्ध 18 अप्रैल को आफरीन नाज ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर षडयंत्र के तहत ठगी की 19 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने खुद को रियल एस्टेट एजेंट बताते हुए जमशेदपुर में एक आवासीय प्रोजेक्ट विकसित करवाने के नाम पर नकद रुपए लिए। इस निवेश के एवज में एक डेवलपर एग्रीमेंट भी कराया। लेकिन न तो प्रोजेक्ट शुरू हुआ,ना ही किसी प्रकार का काम हुआ और न ही उनके पैसे वापस किए गए इसके बाद उन्होंने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चुटिया थाना की पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों राहुल यादव उर्फ आरडीएक्स और मनी सिंह राजपूत उर्फ राजा भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों के विरुद्ध 6 जुलाई को चुटिया थाना में संजय कुमार सिन्हा ने जान से मारने की नियत से मारपीट करने व गंभीर रूप से जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकि दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी अमरावती कॉलोनी के रहने वाले है।गिरफ्तार मारपीट के दोनो आरोपी,राजा और आरडीएक्स

error: Content is protected !!