Ranchi:खादगढ़ा बस स्टैंड से 6 लाख रुपए मूल्य का 12 किलो गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

 

राँची।लोअर बाजार थाना की पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से 6 लाख रुपए मूल्य का 12 किलो गांजा के साथ एक युवक रविषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के अरवल का रहने वाला है। मंगलवार को वह खादगढ़ा बस स्टैंड में एक लाल रंग की ट्राली बैग के साथ एक बस काउंटर के पास खड़ा था। पुलिस ने जब उसे देखा तो उसपर संदेह हुआ। क्योंकि वह अपने ट्राली बैग के साथ छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस उसके पास गई बैग खोलने को कहा। संदेह बढ़ने पर वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा मिला। जिसका वजन 12 िकलो था। पूछताछ में उसने बताया कि वह संबलपुर ओडिशा रेलवे स्टेशन से गांजा खरीद कर निकला था। जिसे िबहार ले कर जा रहा था। गांजा को वह बिहार के औरंगाबाद में उची कीमत पर बेचता।

error: Content is protected !!