Ranchi:चाचा बना दरिंदा….! साढ़े 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची रिम्स में इलाजरत…आरोपी को भेजा गया जेल

 

राँची।राजधानी राँची से हैवानियत का एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के बुढ़मू में एक साढ़े 3 साल की मासूम को उसके चाचा ने ही दुष्कर्म का शिकार बना लिया।मामले में ठाकुरगांव पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान ठाकुरगांव निवासी 22 वर्षीय युवक आकाश लोहरा के रूप में हुई है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई की रात आरोपी युवक आकाश गांजे के नशे में धुत होकर घर आया था।सभी घर वालों के सोने के बाद आकाश गहरी नींद में सो रही नाबालिग बच्ची को उठाकर अपने बिस्तर पर पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची के रोने के आवाज सुनकर उसके माता-पिता उठे। जब वे बच्ची के पास पहुंचे तो, देखा बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

नाबालिग के माता पिता बच्ची की स्थिति को देखते हुए तुरंत उसे लेकर रिम्स पहुंचे। रिम्स में बगैर प्राथमिकी के इलाज से इंकार कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने ठाकुरगांव थाना में मामला दर्ज करवाया।मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने रातु थाना क्षेत्र से आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया।इधर नाबालिग का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!