Ranchi:दो युवक गाय चुराकर भाग रहे थे,एक धराया, लोगो ने जमकर की धुनाई

 

–चोरी करने वाला दूसरा हुआ फरार, 80 हजार रुपए मूल्य की गाय चुरा कर ले जा रहे थे,दो अक्टूबर की शाम चार बजे की घटना

राँची।अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित खटाल संचालक सुबेदार यादव की दो गाय चुका कर ले जाते एक चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया। उसकी पहले जमकर पिटाई की। फिर अरगोड़ा थाना की पुलिस को सौंप दिया। वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया। घटना दो अक्टूबर को चार बजे शाम की है। सुबेदार यादव अपनी 20 गाय को लेकर पटेल पार्क के पास चरा रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि उनकी दो गाय गायब है। इधर उधर खोजबीन किया तो बसंत बिहार के पास पाया कि दो युवक उनकी लाल रंग की एक गाय को लेकर जा रहे है। सुबेदार यादव ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़े। गाय लेकर जाते उनमें से एक लड़का जो हिंदपीढ़ी के मक्का मस्जिद के पास का रहने वाला था उसे पकड़ा लिया। उसका नाम मोहम्मद अफरोज है। वहीं उसका दूसरा साथी भट्टी गली का रहने वाला मो.नसीम भागने में सफल रहा। मो. अफरोज को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगो ने जमकर पिटाई की। जिसमें उसे काफी चोट आई। पुलिस उसके दूसरे साथी की खोजबीन कर रही है। गिरफ्तार मो.अफरोज ने पुलिस को बताया कि पहले भी दोनों गाय की चोरी कर चुके है।