Ranchi:अबकी बार पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अब तक चार बार धमकी भरा ईमेल आ चुका है…

 

राँची।राजधानी राँची में ईमेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी देने का सिलसिला जारी है।इस बार झारखण्ड पुलिस मुख्यालय और राँची एसएसपी को ईमेल भेजकर पासपोर्ट कार्यालय को बम विस्फोट में उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा शुरू की।हलांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।

सिविल कोर्ट को दो बार और डीसी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल आते ही राँची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

शुक्रवार को जैसे ही ईमेल आने की सूचना मिली एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने मॉल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि जांच में किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि “धमकी वाले ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है, एहतियातन पूरे गैलेक्सी मॉल की जांच की जा रही है।इसी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय अवस्थित है।

बता दे चार बार बम से उड़ाने धमकी भरा ईमेल पुलिस की आ चुकी है।लेकिन ईमेल करने वाला कौन है इसका पता अबतक नहीं लगाया जा सका है।

error: Content is protected !!