Ranchi:न्याययिक अधिकारी के निर्माणाधीन आवास में चोरी, मोटर पंप का तार चुरा ले गए चोर

 

राँची।सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती स्थित एक न्याययिक अधिकारी के निर्माणाधीन आवासीय परिसर से मोटर पम्प के बिजली तार की चोरी का मामला सामने आया है। संवेदक शुभम  ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 8 फरवरी की रात निर्माण स्थल पर रखे मोटर पम्प के करीब 64–65 मीटर बिजली तार चोरी कर लिए गए। उक्त आवास न्यायिक अधिकारी का निर्माणाधीन है, जिसका कार्य शुभम नामक संवेदक के रूप में करा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी परिसर से मोटर पम्प के तार चोरी होने की घटना हो चुकी है, जिसकी मौखिक सूचना पुलिस को दी गई थी। संवेदक ने बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि निर्माण कार्य निर्विघ्न रूप से पूरा हो सके।

error: Content is protected !!