Ranchi:सड़क किनारे पैदल चल रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार इनोवा कार ने मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल…पति-पत्नी काम करने जा रहे थे…

 

राँची।नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मल्टी रिंगरोड के किनारे पैदल चल रहे पति पत्नी को इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिसमें पति वनमाली लोहरा (25),पिता गोबिंद लोहरा की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है।जिनका इलाज चल रहा है।दोनों मूल रूप से तमाड़ के बिनसाईडीह के रहने वाले थे एवं वर्तमान में मल्टी मे रहकर अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल लिमिटेड में काम करते थे।दोनों पैदल ही अपने अरविंद मिल जाने के लिए निकले थे. कुछ दूर ही गये थे इसी दौरान तुपुदाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी (जेएच 01बीके 0922) ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने वनमाली को मृत घोषित कर दिया।वहीं उनकी पत्नी इलाजरत है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। एसयूवी किसी सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी की बताईं जा रही है।ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

9 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव नदी से बरामद

इधर 9 दिनों से लापता 80 वर्षीय महिला दुखिया देवी पति स्वर्गीय महादेव यादव, एक्स आर्मी मैन कालोनी पटियादोन जोरार का शव गुरुवार की शाम पुलिस ने नामकुम के जोरार पंडित सदन के समीप डेयरी फार्म के पीछे सपही नदी पर बने डेम से बरामद किया है।शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार महिला 1 जुलाई को घूमने की बात कहकर निकली थी जिसके बाद से लापता थी।उसके बेटे ने 3 जुलाई को थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

error: Content is protected !!