राँची एसएसपी एक्शन में,चार दिन में अपराधियों के साथ दूसरी मुठभेड़:तुपुदाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल,दो अन्य गिरफ्तार
राँची पुलिस ने चार दिन में दूसरी बार अपराधियों का हाफ एनकाऊंटर किया है।पहले रातू और आज तुपुदाना में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई।चार दिन में पुलिस ने तीन अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया और कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया।आगे की कार्रवाई जारी है।
राँची।राजधानी राँची में राँची पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई की है।राँची पुलिस औऱ केएसएस गिरोह के नाम पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है।जिसमें पुलिस की गोली से आफताब नाम का एक अपराधी घायल हो गया है,ये अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है।आफताब के पैर में गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि, कोयलांचल शांति समिति यानि कि केएसएस के नाम पर बीते दिनों राँची के डोरंडा में गोली करने वाला अपराधी राँची के तुपुदाना क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। इसके बाद एसएसपी की स्पेशल पुलिस टीम को मौके पर भेजा।
बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस की टीम बालसिरिंग के पास पहुंची,अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।जिसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी है।इसके अलावा पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया है। घायल हुए अपराधी आफताब को इलाज के लिए भेजा गया है।वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
इधर घटना स्थल पर एसएसपी राकेश रंजन,ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी पारस राणा भी दलबल के साथ पहुँच गए।घटना स्थल पर गठित टीम से मुठभेड़ की पूरी जानकारी ली और अन्य फरार अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखने का निर्देश दिए हैं।एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि एक अपराधी को गोली लगी है दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।उन्होंने आपराधिक गिरोह के सरगना सहित अन्य अपराधियों को चेतावनी दी है।अपराधी मुख्यधारा में जुड़ जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आफताब नाम का अपराधी घायल हुआ है , वहीं सोनू सहित एक अन्य अपराधी पकड़ा गया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने ही सुजीत सिन्हा के इशारे पर डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर फायरिंग की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बडी कार्यवाई के बाद पुलिस ने कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह पर दबीश डालना शुरु कर दिया है।एससपी राकेश रंजन को राजधानी में सुजीत सिंह गिरोह के कुछ अपराधियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी,जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कई थानों की टीम अपराधियो के तलाश में जुटी हुई थी। शहर में हर तरफ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था।इसी दौरान बाइक चेकिंग भी की जा रही थी।चेकिंग के दौरान ही एक बाइक सवार के पास एक पिस्टल बरामद हुआ।पुलिस की टीम ने जब कड़ाई से बाइक सवार से पूछताछ की तो पता चला कि वह सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात अपराधी सोनू है।पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि उसके कई अन्य साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास जुटा है।सोनु से सुचना मिलने के बाद एसएसपी ने एक टीम का गठन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के करीब पहुंची अपराधियों नें फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई शुरु की जिसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी।मुठभेड के दौरान पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया। फिलहाल दोनों अपराधियों से पुलिस पुछताछ कर रही है।
बता दें राकेश रंजन राँची के नए एसएसपी बनते ही राँची जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी तेजी से करवाई शुरू हो गई है।ये एक सप्ताह में अपराधियों के खिलाफ दूसरी मुठभेड़ है।इससे पहले राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई थी।जिसमें दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर हुआ था।वही दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया था।भारी मात्रा में हथियार बरामद हुई थी।इधर राँची पुलिस के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

