राँची एसएसपी के एक्शन से अपराधियों में खलबली….चार दिन में तीन मुठभेड़, चार अपराधी को लगी गोली,9 गिरफ्तार
–-तीन पिस्टल,एक कार्बाइन व कारतूस पुलिस ने किया जब्त, पहला मुठभेड़ तुपुदाना के बारसिरिंग पहाड़ पर और दूसरा मैक्लुस्कीगंज में कोनका जंगल में..
–मैक्लुस्कीगंज में कोनका जंगल में पुलिस का पिस्टल छिन अपराधी ने पुलिस पर भी फायरिंग की, बचाव में पुलिस ने मारी पैर में गोली

राँची।झारखण्ड की राँची पुलिस इन दिनों यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों के विरुद्ध एक्शन में है।चार दिन में तीन मुठभेड़ में चार अपराधी घायल हुआ है।कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।कल सोमवार को राँची पुलिस की अपराधियों से दो जगहों पर मुठभेड़ हुई। इसमें राँची पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल हुए। वहीं इन दोनों मुठभेड़ में कुल 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, एक कार्बाइन और काफी संख्या में कारतूस जब्त किए है। सोमवार की पहली मुठभेड़ अहले सुबह तुपुदाना ओपी क्षेत्र में बालसिरिंग पहाड़ पर हुई। जहां जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के तीन अपराधी बालसिरिंग पहाड़ पर बैठ कर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हजारीबाग से राँची आए हुए थे। इसकी सूचना एसएसपी राँची राकेश रंजन को मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी की स्पेशल सेल की टीम ने बालसिरिंग पहाड़ के पास अपराधियों की घेराबंदी करनी चाही। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें एक अपराधी आफताब आलम के दाएं पैर में गोली लगी। वह पकड़ा गया। उसे गोली लगा देख दो अन्य अपराधी भी डर गए और पुलिस की गिरफ्त में आए गए। पकड़े गए दो अन्य अपराधियों में मो.तौफिक अंसारी और सोनू पासवान शामिल है। जिस आफताब आलम को पैर में गोली लगी है उसने कुछ ही दिन पूर्व डोरंडा में एक अपार्टमेंट के बाहर अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। इसके बाद उस फायरिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। गिरफ्तार तीनों अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य है। तीनों हजारीबाग के खीरबाग और कटकमदाग के रहने वाले है। वहीं,मैक्लुस्कीगंज में पकड़े गए दो अपराधियों में से एक प्रभात कुमार राम को पुलिस लेकर जब एक लूट की मोटरसाइकल बरामद करने के लिए जा रही थी, उसी दौरान प्रभात राम ने पुलिस का सरकारी पिस्टल छिन लिया और फायरिंग की। पुलिस ने बचाव में गोली चलाया तो प्रभात राम के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज से दो अपराधियों को कार्बाइन व पिस्टल के साथ पकड़ा
राँची पुलिस रविवार की रात सूचना मिली थी कि मैक्लुस्कीगंज के डेगा नदी के किनारे ईट भट्टा के पास लेवी लेने व किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में आलोक गिरोह के अपराधी जुटे हुए है। इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस ने वहां दो अपराधियों को एक बाइक से आते देखा। दोनों को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका और धर दबोचा। पकड़े गए अपराधी आलोक गिरोह के सदस्य पिपरवार का प्रभात कुमार राम और मैक्लुस्कीगंज का संजय कुमार दास निकला। इनके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की कार्बाइन जिसमें 6 कारतूस लगे थे और एक लोडेड देसी पिस्टल जिसमें चार कारतूस थे जब्त किया। दोनों ने बताया कि वे आलोक गिरोह के सक्रिय अपराधकर्मी है। जो वर्तमान में जेल में बंद गिरोह के सरगना आकाश करमाली के कहने पर संगठित होकर क्षेत्र के व्यवसायीयों, ठिकेदारों, ईंट भट्टा मालिकों एवं कोयला का काम करने वालों को फोन पर धमकी देकर रंगदारी/लेवी की मांग करते हैं। दोनों ने बताया कि वे लोग कारोबारियों से अबतक 20 लाख रूपया से अधिक लेवी वसूल चुके हैं। वे आज भी एक ईंट भट्टा मालिकों से लेवी लेने के लिए आए थे। उसका वे लोग इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों ने पुलिस को पूछ ताछ में बताया कि वे लोग 3 तीन मोबाइल रखे हुए। जिसके इस्तेमाल से राउटर के जरिए वे लोग इंटरनेट लेकर वाट्सएप कॉल जंगी ऐप के माध्यम से करते है और रंगदारी लेवी मांगते है। इनके टारगेट पर ईट भट्टा मालिक, कोयला व्यवसायियों व क्रशर मालिक थे। इनमें दहशत फैलाने के लिए ये लोग फायरिंग भी करते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली की इन दोनों ने एक लूट की बाइक को कोनका जंगल में छिपा कर रखा है। उसे बरामद करने के लिए पुलिस की टीम प्रभात को लेकर कोनका जंगल जा रही थी। उसी दौरान प्रभात ने एक पुलिस कर्मी की पिस्टल छिन लिया और फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई। जिसमें उसके पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी की तर्ज पर राँची पुलिस का भी ऑपरेशन लंगड़ा…..चार दिन में चार अपराधियों को मुठभेड़ में लगी गोली
राँची के कप्तान एसएसपी राकेश रंजन के आने के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर रही है। पिछले चार दिनों में पुलिस का अपराधियों के साथ तीन मुठभेड़ हो चुका है। जिसमें चार अपराधियों को अभी तक पुलिस की गोली पैर में लगी है। उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अॉपरेशन लगड़ा चला रही है। राँची में भी माना जा रहा है कि यहां भी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ये अॉपरेशन शुरू किया है। हालांकि राँची एसएसपी कहना है कि ये सभी कार्रवाई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई है। शुक्रवार को राँची पुलिस ने रातू में मुठभेड़ में राहुल दूबे गैंग के दो अपराधियों साजन अंसारी और अमित के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली मारी थी। फिर चौथे दिन सोमवार को तुपुदाना में सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधी आफताब आलम को पैर में गोली मारी। इसके बाद मैक्लुस्कीगंज में आकाश गिरोह के एक अपराधी प्रभात राम के भी पैर में ही गोली मारी। ये सभी किसी ने किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए है।
इधर राँची पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चल रही इस एक्शन को लोग सहराना कर रहे हैं।लोगों का मानना है राँची पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जो मुहिम छेड़ रखा है।इससे अपराधियों में ख़ौफ़ पैदा होगी।हलांकि लोग ये भी मानते हैं कि इस अभियान को बीच में रुकना नहीं चाहिए।रुकने से अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा।

