Ranchi:सुखदेवनगर थाना के थानेदार केके साहू को हटाया..अशोक कुमार बने नए थानेदार,सात पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
राँची।राजधानी राँची में तीन थाना में प्रभारी सहित 7 पुलिस पदाधिकारी का पदस्थापन किया गया है। राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश से रविवार को जारी जिला आदेश में सुखदेवनगर के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू का तबादला कर दिया गया है। उन्हें डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेवनगर का नया थानेदार बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार को कोतवाली यातायात थाना (चुटिया) का और सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। सिल्ली के प्रभारी दिनेश ठाकुर को झारखण्ड उच्च न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।सदर पश्चिमी अंचल के इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा को मांडर अंचल, पुलिस केंद्र से असीत कुमार मोदी को सदर पश्चिमी अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है।
तबादले के बाद सबसे चर्चा एक इंस्पेक्टर की हो रही
इंस्पेक्टर केके साहू राँची में 15 महीने में तीन थानों के प्रभारी बने लेकिन कहीं भी 6 महीने से ज्यादा नहीं रहे हैं।पहले 16 जुलाई 2024 को धुर्वा थानेदर बने,कुछ दिन बाद 4 अगस्त 2024 को वहां से हटाकर कांके थानेदार बने।6 महीने बाद कांके थाने से 4 फरवरी 2025 को हटा दिया गया।फिर 18 जुलाई 2025 को सुखदेवनगर थाना प्रभारी बने।फिर उन्हें 2 नवंबर 2025 को हटा दिया गया।

