राँची पुलिस की एसआईटी ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट पर धनबाद, बोकारो और पलामू में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही..

 

राँची।झारखण्ड में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है।राँची पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल ने शनिवार को राज्य के तीन प्रमुख जिलों धनबाद, बोकारो और पलामू में एक साथ छापेमारी की है।उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए वाराणसी पुलिस ने अदालत में 1600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है।इस मामले में राँची के तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स के संचालक भोला प्रसाद जायसवाल समेत सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वाराणसी पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र में भोला प्रसाद जायसवाल को इस पूरे तस्करी सिंडिकेट का प्रमुख और साजिशकर्ता बताया गया है।भोला प्रसाद का बेटा, शुभम जायसवाल, फिलहाल विदेश फरार है और पुलिस उसे वापस भारत लाने के लिए शिकंजा कस रही है।जल्द ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जायेगा।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी को तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के जरिए यह जानकारी मिली थी कि राँची से जुड़े अवैध कफ सिरप के तार इन तीन जिलों मे फैले हुए हैं इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने तड़के सुबह संदिग्ध गोदामों, दवा दुकानों और वितरकों के ठिकानों पर छापेमारी की।धनबाद और बोकारो में औद्योगिक क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में स्थित संदिग्ध ठिकानों को खंगाला जा रहा है। इसमें अलावा पलामू सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां से दूसरे राज्यों में होने वाली तस्करी के सुराग तलाशे जा रहे है।

बता दें इस बड़ी कार्रवाई की नींव हाल ही में राँची के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में हुई छापेमारी से पड़ी थी।वहां सैली ट्रेडर्स के तीन अलग-अलग ठिकानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और फर्जी दस्तावेज मिले थे।सैली ट्रेडर्स के नेटवर्क को खंगालने पर ही पुलिस को धनबाद, बोकारो और पलामू के बड़े खिलाड़ियों के नाम पता चले, जिसके बाद आज की यह बड़ी कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!