Ranchi:पुलिस पत्नी की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी,चार दिन बाद आरोपी पति का मिला शव..जांच में जुटी है पुलिस..आत्महत्या या….

 

राँची।राजधानी राँची में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे तौकीर उर्फ साहेब अंसारी का शव बरामद हुआ है। 24 जनवरी को साहेब ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

साहेब की लाश डोरंडा के मणिटोला से ही मिली है। बुधवार की सुबह साहेब अंसारी का शव उसके घर के पास स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के कमरे से बरामद किया गया है।मामले की जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना की टीम भी मौके पर पहुंची।शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि इसके बावजूद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम से पूरी वारदात स्थल की जांच करवाई जा रही है।पुलिस के अनुसार, अपनी पत्नी की हत्या कर साहेब अंसारी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश भी की जा रही थी। बुधवार को यह सूचना मिली कि उसका शव बरामद किया गया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला की रहने वाली तरन्नुम उर्फ रानी नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।रानी की हत्या उसके ही पति साहेब अंसारी के द्वारा की गई थी। जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि तीन बच्चों का पिता साहेब अंसारी का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी। विरोध की वजह से ही दोनों में 24 जनवरी को झगड़ा हुआ जिसके बाद साहेब ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

साहेब ने अपनी पत्नी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए अवैध पिस्तौल को उसके हाथ की उंगली से फंसा कर रख दिया था ताकि पुलिस की जांच प्रभावित हो।हालांकि साहेब को अपनी ही पत्नी को गोली मारते हुए उसके बच्चों ने देख लिया था और पूरी सच्चाई पुलिस के सामने रख दी थी उसके बाद से ही वो फरार चल रहा था।

error: Content is protected !!