राँची पुलिस ने बैटरी और ई-रिक्शा चोर गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची में सक्रिय एक बड़े चोर गिरोह के पांच अपराधियों को राँची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोर राँची के अलग-अलग जगहों से ई-रिक्शा (टूकटूक) की चोरी किया करते थे उसके बाद उसके बैटरी को बेचकर पैसे कमाते थे।

राँची के सिटी एसपी अजित कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि हाल के दिनों में राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से कई टूकटूक और बैटरी चोरी की वारदात सामने आई थी।बैटरी चोरी की घटित घटना के उद्भेदन और अपराधकर्मियों गिरफ्तारी के लिए सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए टूकटूक चोर इस्तियाक अंसारी को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह और इसका दोस्त चांद कुरैशी उर्फ चांद, मो. अहमद अंसारी उर्फ चांद, तालिब आलम उर्फ छोटु, मो. कैफ उर्फ पनसौखी मिलकर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से ई-रिक्शा की चोरी करते थे।

गाड़ी की चोरी के बाद उसे सुनसान जगह ले जाकर गाड़ी की इलेक्ट्रिक बैटरी निकालकर गाड़ी को लावारिस छोड़ देते थे। इसके बाद उस बैटरी को डीपाटोली स्थित धनप्रकाश साह की कबाड़ी दुकान पर बेच देते थे।इस्तियाक अंसारी के पहचान पर सभी अन्य चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन सभी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों से ई-रिक्शा और ऑटो की बरामदगी की गयी है।

error: Content is protected !!