राँची पुलिस ने लापता 11 वर्षीय नेहा को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

 

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र से बीते पाँच दिनों से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा को राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से सकुशल बरामद कर लिया है।राँची पुलिस के द्वारा नेहा के कुशल बरामदगी को लेकर 21 हजार के इनाम की घोषणा भी की गई थी।राँची पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अपने घर से चार दिनों से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नेहा की खोजबीन शुरू की थी।मंगलवार को नेहा को चुटिया थाना क्षेत्र के प्रेमाश्रय के पास से बरामद किया है।बरामद करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह सफलता पुलिस महकमे के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची 4 फरवरी को दोपहर के समय घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। जब शाम तक वह लौटी नहीं, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत डोरंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे पुलिस ने एफआईआर में कंवर्ट किया।इसी क्रम में यह जानकारी मिली कि चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक अनाथ आश्रम के पास नेहा देखी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया।सबसे राहत की बात यह है कि बच्ची का किसी अपराधी के द्वारा अपहरण नहीं किया गया था। वह खुद ही अपने घर से नाराज होकर निकल गई थी।बरामदगी के बाद राँची पुलिस ने चैन की सांस ली है।

नाबालिग नेहा के गायब होने के बाद राँची पुलिस बेहद अलर्ट मोड में थी। वह बच्ची की तलाश तो कर ही रही थी, साथ ही 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। बच्ची का पता बताने वाले को 21 हजार इनाम देने की घोषणा राँची एसएसपी के द्वारा की गई थी।

error: Content is protected !!