राँची पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार का किया भंडाफोड़,दो तस्कर गिरफ्तार,एक किलो से ज्यादा गांजा और 2.71 लाख रुपये नकद बरामद…

 

राँची। राजधानी राँची की पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।इस अभियान के तहत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार गांजा तस्करों के पास से एक किलो से ज्यादा गांजा और 2.71 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है।

राँची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगड़ीगड़ा में छापेमारी की गयी।जहां से पुलिस ने करीब 1.052 किलोग्राम गांजा और 2.71 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना फरार होने में कामयाब हो गया।

तस्कर घर मे पलंग के अंदर पैसा छिपा के रखे हुए थे

एसएसपी को गांजा की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना मिलने पर सिटी एसपी पारस राणा के नियंत्रण एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने एक जनवरी की देर रात करीब 10:46 बजे मधुकम रूगड़ीगड़ा में जुतून लिंडा के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई लोग भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नुतून लिंडा उर्फ मिथुन (36 वर्ष) पिता स्वर्गीय लक्ष्मण लिंडा निवासी शास्त्री चौक, मधुकम रूगड़ीगड़ा, और अमन जायसवाल (28 वर्ष) पिता अजय जायसवाल निवासी न्यू मधुकम रोड नंबर-5, सुखदेवनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने नुतून लिंडा के घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से प्लास्टिक में रखा हुआ 1.052 किलोग्राम गांजा और पलंग के नीचे रखे बॉक्स से 2,71,000 रुपये नगद बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपी गांजा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।उन्होंने बताया कि यह गांजा उनके फरार साथी नन्हकु लिंडा के इशारे पर बाहर से मंगाया जाता था और वे दोनों उसकी पुड़िया बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचने का काम करते थे।

डीएसपी के मुताबिक नन्हकु लिंडा मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।बरामद नकदी के बारे में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह गांजा बिक्री की कमाई है। जांच में पता चला कि नुतून लिंडा पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।उस पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 528/24 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं अमन जायसवाल पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 181/24 (भा.दं.वि. की धारा 457/380/411) और कांड संख्या 88/25 (NDPS Act एवं BNS की धारा 111(2)(b)) दर्ज हैं।

इधर राँची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि राँची शहर में कहीं भी अगर नशे का समान ( ब्राउन शुगर,गांजा या प्रतिबंधि नशे का समान ) खरीद बिक्री हो रहा हो तो राँची पुलिस को सूचित करें।सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।ऐसा देखा जाता है कि मुहल्ले या सार्वजनिक जगहों पर नशे का समान बेचा जाता है लेकिन लोग इस सम्बंध में पुलिस को सूचना देने से हिचकते हैं।राँची पुलिस आम लोगों से आग्रह करती है।अगर किसी भी तरह अवैध नशे का समान खरीद बिक्री होने की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना जरूर दें।नम्बर भी जारी किया है।

सूचना इस नम्बर दे सकते हैं।

सिटी एसपी-9431706137
कोतवाली डीएसपी-943177007
सिटी डीएसपी-9431706139
सदर डीएसपी-94311 02090
हटिया डीएसपी-9431706143

error: Content is protected !!