राँची पुलिस ने गांजा के साथ दो युवको को किया गिरफ्तार, गांजा बरामद, उड़ीसा से लेकर राँची बेचते थे मादक पदार्थ

राँची।राँची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के समीप अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण और कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस के अनुसार घेराबंदी कर अखिलेश यादव (19),को 548 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। वहीं उसके सहयोगी विवेक कुमार यादव उर्फ गुड़ी (18) अंधेरे का लाभ उठाकर पहले फरार हो गया,जिसे बाद में विद्यानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ एक स्मार्टफोन भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राउरकेला (ओडिशा) से गांजा लाकर विद्यानगर और आसपास के इलाकों में ऊंची कीमत पर बेचते थे तथा खटाल की आड़ में अवैध कारोबार चला रहे थे।इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!