Ranchi:हरमू नदी की बदहाली पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, करीब 150 सफाईकर्मी और भारी मशीनों से विशेष अभियान शुरू…

 

राँची।राजधानी राँची की लाइफ लाइन मानी जाने वाली हरमू नदी की बदहाल स्थिति को लेकर आखिरकार राँची नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है।नगर निगम की ओर से हरमू नदी में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।जिसमें करीब 150 सफाई कर्मियों को लगाया गया है।इसके साथ ही 20 ट्रैक्टर और कई जेसीबी मशीनों की मदद से नदी से गाद, प्लास्टिक, कचरा और अवैध रूप से फेंके गए मलबे को हटाया जा रहा है। सुबह से ही सफाईकर्मी नदी के अलग–अलग हिस्सों में जुटकर लगातार कचरा निकालने का काम कर रहे हैं।नगर निगम की पूरी टीम हरमू नदी को दोबारा स्वच्छ और प्रवाहयुक्त बनाने में जुट गई है।

राँची नगर निगम द्वारा शहर की जलधाराओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में 03 जनवरी 2026 को हरमू नदी में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में निगम के प्रशासक सुशांत गौरव स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।हरमू मुक्तिधाम से कडरू रेडिसन ब्लू क्षेत्र तक 100 से अधिक सफाई मित्रों द्वारा मशीनों एवं मानव संसाधनों की सहायता से वर्षों से जमे ठोस कचरे, प्लास्टिक, गाद एवं अपशिष्ट को हटाया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार हरमू नदी में लंबे समय से गंदगी और कचरे का अंबार जमा था।जिससे जल प्रवाह बाधित हो रहा था।इसके कारण आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रही थी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।अभियान के दौरान हरमू नदी किनारे बसे लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।जिससे कि नदी में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखें। राँची नगर निगम का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, इसको लेकर आगे भी नियमित सफाई और निगरानी की जाएगी।जिससे की भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

हरमू नदी के मुक्तिधाम पुल के पास भी नगर निगम की टीम सफाई में जुटी हुई है।यहां पुल के दोनों ओर जाली लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि लोग सीधे नदी में कचरा न फेंक सकें। इसके अलावा नदी किनारे नोटिस बोर्ड भी लगाए जाएंगे। नगर निगम एक्ट के तहत कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।समय-समय पर मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम भी तैनात रहेगी। सफाई कार्य पूरा होने के बाद नदी के दोनों किनारों पर नगर निगम की हॉर्टिकल्चर टीम पौधारोपण कराएगी।साथ ही नदी किनारे का ब्यूटीफिकेशन भी किया जाएगा।

नगर निगम की योजना नदी किनारे हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने, नदी में गिरने वाले नालों के गंदे पानी और कचरे पर रोक लगाने तथा बंद पड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को फिर से चालू करने की भी है। नगर निगम का दावा है कि इन प्रयासों से हरमू नदी को उसकी पुरानी पहचान और स्वच्छता वापस दिलाई जाएगी।

error: Content is protected !!