Ranchi:पैसों के लेनदेन में मिनहाज ने खुद लिखी अपहरण की झूठी कहानी,अफीम तस्कर से सम्बंध होने की जांच जारी
राँची।राँची के पुंदाग इलाके के निवासी मिनहाज के अपहरण की झूठी पटकथा के साथ ड्रग्स माफियाओं का राँची पुलिस ने खुलासा किया है। जगरनाथपुर थाना की पुलिस की तफ्तीश में राजस्थान के डोडा तस्कर के तार झारखण्ड से जुड़े होने की बात सामने आयी है। फिलहाल राजस्थान नंबर के ट्रक जगन्नाथपुर थाने में जब्त कर रखे गए हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि मिनहाज आलम पैसों के लेनदेन को लेकर खुद राजस्थान चला गया था और अपने अपहरण की झूठी रिपोर्ट पत्नी से दर्ज करवायी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस मिनहाज की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी।पुलिस को पता चला कि मिनहाज खुद से राजस्थान चला गया है। जांच में पता चला कि मिनजाह का संबंध अफीम तस्करों से भी है। पुलिस को इसका सबूत हाथ नहीं लगा है। लेकिन, पता चला कि मिलन नामक एक व्यक्ति को राजस्थान के ड्रग्स माफियाओं ने 25 लाख रुपए का डोडा खरीदने के लिए दिया था। राजस्थान नंबर का एक ट्रक भी दिया था। माफिया ने मिलन से कहा था कि वह ट्रक में डोडा लोड कर राजस्थान ला दे। पैसा लेने के बाद मिलन ने ड्रग्स माफियाओं से कह दिया कि पुलिस ने डोडा समेत ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस को जब यह जानकारी मिली तो उस ट्रक को जब्त कर जगन्नाथपुर थाना लाया गया।
पुलिस के अनुसार,मिनहाज आलम का राजस्थान के किसी व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस वजह से वह खुद से राजस्थान चला गया था। जगन्नाथपुर और पुंदाग पुलिस ने मिनहाज के परिजनों पर दबिश दी तो मिनहाज विमान से रविवार को राँची पहुंचा। पुलिस की टीम उसे एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
बता दें मिनहाज की पत्नी फिरोजा परवीन ने जगरनाथपुर थाना में अपने पति के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आवेदन में कहा गया था कि उनके पति का बिरसा चौक से अपहरण कर लिया है।अपहरणकर्ताओं के द्वारा 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

