Ranchi:हथियार के साथ जमीन पर कब्जा के लिए चलाया जेसीबी,वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई..
राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्टी पलांडू सीमा स्थित तीन एकड़ जमीन पर हथियार के साथ कब्जा करने पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोगों ने जेसीबी चलाया।शिकायत मिलने पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर पहुंची नामकुम पुलिस ने काम रुकवाया।पुलिस जेसीबी एवं चार पांच युवकों को थाना लेकर आईं हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।वहीं अन्य युवक हथियार के साथ फरार हो गए।हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारी को शिकायत मिली थी की उक्त जमीन पर दो पक्ष की दावेदारी है।एक पक्ष के करीब दो दर्जन लोग हथियार लेकर पहुंचे हैं।जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो उसे धमकी दी जा रही है।वरीय अधिकारी के निर्देश पर नामकुम पुलिस पहुंची तो काफी संख्या में लोग काम करवा रहे थे। काम रोकने को कहा तो पुलिस से भी उलझ गए।जिसके बाद पुलिस लौट गईं। कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पुलिस पहुंची तो करीब आधा दर्जन युवक को पकड़ा अन्य भाग गए। पुलिस चार पांच युवकों व जेसीबी जबतनकर थाना ले आई। थाना में पहुंचे युवकों ने बताया जमीन से संबंधित सभी कागजात उनके पास है एवं हथियार लाइसेंसी है। पुलिस ने हथियार व लाइसेंस लाने को कहा है।बताया जाता है जमीन कब्जा करने कांके,कोकर सहित अन्य जगहों से युवक पहुँचे थे।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

