Ranchi:पिता ने बेटे पर लगाया सनसनीखेज आरोप…आरोप जानकर आप दंग रह जाएंगे..पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

राँची।राजधानी राँची में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक पिता ने अपने बेटे पर मारपीट करने और पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप लगाया है।मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह मामला राँची के चुटिया थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया है और कार्रवाई करते हुए बेटा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।वहीं पूरा मामला संपति विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,संपति को लेकर विवाद चला आ रहा है।कई दिनों से विवाद चल रहा था।इस सम्बंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।इधर पिता के द्वारा मारपीट और बलात्कर जैसे आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है। महिला के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट और बलात्कर करने के आरोप में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।महिला का मेडिकल भी कराया गया है।जिसका रिपोर्ट आने पर सच्चाई पता चलेगा क्या सही में बेटे ने माँ के साथ गलत काम किया है।पुलिस ने महिला का बयान भी लिया और सम्भवतः कोर्ट में आज बयान दर्ज करवाया जाएगा।

इधर आरोपी बेटा ने जेल जाते समय बताया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।संपति को लेकर कुछ अपने उसे फंसाकर जेल भेजवा रहा है।आरोपी ने माता पिता के आरोप को झूठा बताया है।आरोपी ने पुलिस से सही से जांच करने की मांग किया।आरोपी ने बताया कि पूर्व में बेचा गया जमीन का पैसा हड़पने के लिए उसे जेल भेजवाया जा रहा है।

इस सम्बंध में चुटिया थानेदार लक्ष्मीकान्त ने बताया कि मामले में पिता ने आवेदन दिया था कि उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर पत्नी के साथ उसके बेटे ने गलत काम किया है।मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।आगे की जांच जारी है।

क्या है मामला ?

चुटिया थाना में दिए आवेदन के अनुसार,एक 61 वर्षीय व्यक्ति चुटिया निवासी ने पुलिस को बताया कि उसका दो बेटे और एक बेटी है।बेटी की शादी हो चुकी है।बड़ा बेटा मन्दबु‌द्धि का है। और मुझे वर्ष 2020 में ही लकवा मार दिया है। छोटा बेटा अवध कुमार जो काफी नशा करता है। तथा काफी बदमाश है।आगे बताया कि 8 जुलाई के रात्री में मेरी पत्नी तथा बड़ा बेटा घर पे सोये हुए थे करीब रात 2 बजे अवध कहीं से नशा की हालत में आया और माँ से पैसा मांगने लगा तथा पत्नी द्वारा मना करने पर मेरे साथ और पत्नी के साथ मारपीट गाली गलोज करने लगा,गुस्सा में वे मुझे जमीन पर पटक दिया तथा मेरे साथ फाईट मुक्का से मारपीट करने लगा तथा पत्नी को जान मारने के नियत से गला दबाने लगा तथा नीचे पटक के नाक मुँह दबाकर जान मारने लगा ।जिसके कारण पत्नी बेहोश हो गई।मेरे साथ भी मारपीट करने लगा। जिनके कारण में भी डर गया। मैं भी लकवाग्रस्त हूँ जो बिना किसी के सहयोग से उठना बैठना नहीं कर सकता हूँ। पत्नी को बेहोश होने के कारण ऐसा लगा कि उसका देहांत हो गया उसे मरा हुआ समझकर अवध छोड़ दिया,काफी देर के बाद पत्नी को होश आया तो, सुबह हो चुका था।घर के आस पास के लोग जमा हो गये पत्नी द्वारा बेटी को फोन किया 9 जुलाई को सुबह करीब 08.00 बजे मेरी बेटी आई। उस समय पुनः पत्नी का हालत ज्यादा खराब होने लगा था।हालत ज्यादा बिगड़ता देखकर बेटी-दामाद तथा अन्य लोग के सहयोग से पत्नी को अमिता नर्सिंग होम लाया गया।परन्तु चिकित्क द्वारा बताया गया कि इनका हालत काफी खराब है और रेफर कर दिया गया उन्हें मेडिका अस्पताल बुटी मोड में भर्ती कराया गया जहाँ उसका हालत गंभीर बना हुआ है। मेरा दावा है कि मेरा पुत्र अवध कुमार के द्वारा पैसा नहीं देने पर पत्नी के साथ जान मारने के नियत से मारपीट तथा गला दबाया गया है।आगे उन्होंने बताया है कि मेरा बेटा अवध मेरी पत्नी के साथ बलात्कार किया है।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई है।

error: Content is protected !!