Ranchi:तेज रफ़्तार कार ने खड़े ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौत,पति घायल…
राँची।नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत मालटी रिंगरोड में सीएनजी पंप के समीप अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मारते हुए पलट गई।दुर्घटना में घायल कार सवार दंपती को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रिम्स पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में सविता लकड़ा की मौत हो गई। वहीं पति पवन लकड़ा का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार दोनों कवाली स्थित घर से रिंगरोड होते हुए तुपुदाना की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में सीएनजी पंप के समीप तेज गति व घुमावदार सडक की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराते हुए पलट गई।ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।


