Ranchi:बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जेल गया…

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के स्वर्णजयंती नगर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अमर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।राँची पुलिस ने आरोपी को रविवार की रात औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया।राँची लाकर उसे होटवार जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का रहने वाला है। आरोपी बच्ची से दरिंदगी करने के बाद बस से गांव भाग गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राँची से बिहार गई पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से उसे दबोचा है। बच्ची की माँ द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सफलता मिली।

इस सम्बंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शनिवार देर शाम पेशे से बढ़ई अमर ने अपने परिचित पड़ोसी की चार साल की बच्ची को चिप्स दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था। इसके बाद दरिंदगी की थी। बच्ची अपने घर लौटी तो उसकी हालत देख माँ-पिता ने अमर से पूछताछ की। लेकिन घबरा गया और मौका पाकर भाग गया था।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद राँची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की।डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी बिहार भाग गया है।पुलिस टीम बिहार के औरंगाबाद पहुँचीं और आरोपी को दबोचा गया।

error: Content is protected !!