Ranchi:सामूहिक दुष्कर्म मामला निकला झूठा, झूठी कहानी रची नाबालिग लड़कियों ने, बॉयफ्रेंड के साथ थी रात में, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा,दोनों प्रेमी भेजे जाएंगे जेल…

 

30 जनवरी की रात में दो लड़कियां नहीं पहुची थी अपने घर,उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा कर दर्ज कराया गया था मामला

झारखण्ड न्यूज Exclusive

राँची।राजधानी राँची ने जगन्नाथपुर थाना में दर्ज दो नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकल गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों नाबालिकों के साथ कोई सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई, बल्कि दोनों नाबालिक लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में रुकी हुई थी और घर में पता नहीं चले इस डर से उन दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की कहानी रची। इस झूठी कहानी की वजह से पुलिस भी परेशान हुई। सीसीटीवी फुटेज में लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाते हुए दिख रही है। उन्हें किसी भी दूसरे लड़के द्वारा जबरन ले जाने का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस उन दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही है जो दोनों नाबालिक के बॉयफ्रेंड है। उन दोनों ने लड़कियों के साथ रात बिताई है इस वजह से पुलिस इस मामले में उन दोनों को जेल भेजने की तैयारी में है क्योंकि लड़कियों के परिजनों ने जगन्नाथपुर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।दोनों लड़कों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस को ये बताई गई थी कहानी

लड़कियों के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था । आरोप था कि चार-पांच अज्ञात लड़कों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाना में लिये गये पीड़िता के बयान के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। वहीं, सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद उसका राँची सिविल कोर्ट में 144 के तहत बयान दर्ज कराया गया।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि 30 जनवरी की रात 10:30 बजे वह हवाई नगर से कैटरिंग का काम कर अकेले पैदल ही बिरसा चौक की ओर जा रही थी। हवाई नगर से बिरसा चौक के बीच चार-पांच अज्ञात लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सड़क के दूसरी और पेड़-पौधा व झाड़ी के बीच ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़कों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। घटनाक्रम के दौरान किशोरी बेसुध थी, इसलिए उसे पता नहीं चला कि लड़के कब वहां से गये।

सीसीटीवी में नहीं मिला साक्ष्य, लड़कियों ने खुद किया स्वीकार, नहीं हुआ दुष्कर्म

जगन्नाथपुर पुलिस ने मामले में तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता ने जिस स्थान पर अज्ञात लड़कों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही, वहां सड़क किनारे दुकान लगानेवालों से पुलिस ने पूछताछ की। सीसीटीवी की जांच की गयी। लेकिन, प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों की कोई पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस ने पूछताछ की, तब उसने लोअर बाजार थाना क्षेत्र के जिस कैटरिंग वाले के जरिये काम करने की बात कही थी, उससे भी पुलिस ने पूछताछ की गयी। उसने पुलिस को बताया कि उस लड़की को कोई ऑर्डर नहीं दिया गया था। जांच में पीड़िता का एक ब्वॉयफ्रेंड होने की बात भी सामने आयी। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने डर से ये कहानी रची।

error: Content is protected !!