Ranchi:कृषि भवन के ट्रांसफार्मर में लगी आग,मच गई अफरा-तफरी…
राँची। राजधानी राँची के कांके रोड स्थित कृषि भवन के ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक आग लग गई।आग लगने की वजह से थोड़ी देर के लिए कृषि भवन के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के दस्ते ने आग पर काबू पाया।जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।कृषि भवन के ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कृषि भवन के गार्ड्स के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय थाने और फायर बिग्रेड को दी गई।ट्रांसफार्मर कृषि भवन के मुख्य गेट पर स्थित है, जो सड़क से सटा है।ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से ब्लास्ट कर भी डर था, इसलिए सबसे पहले पुलिस की टीम ने ट्रैफिक को रोक दिया। थोड़ी ही देर में अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
कृषि भवन के गार्ड ने बताया कि वे लोग गेट पर ड्यूटी पर तैनात थे इसी दौरान ट्रांसफार्मर से धुआं निकलना शुरू हुआ और धीरे-धीरे आग की लपटे ट्रांसफार्मर से निकलने लगी और देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर जलने लगा।कृषि भवन में मौजूद गार्ड्स के द्वारा तुरंत तत्परता के साथ कृषि भवन में आने जाने वाले लोगों को अंदर आने से रोका गया और फिर फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई।
कृषि भवन में लगे ट्रांसफार्मर के जरिए ही विभाग में बिजली की सप्लाई होती थी, लेकिन आग लगने की वजह से ट्रांसफार्मर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इस वजह से पूरे कृषि भवन में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है। वैकल्पिक साधनों से फिलहाल बिजली आपूर्ति की जा रही है।बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बता दें राँची का कांके रोड अति व्यस्त इलाका है।वीआईपी मूवमेंट भी इस सड़क पर बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में गोंदा थाने की पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया और आग बुझाने के बाद दोबारा सड़क पर आवागमन को शुरू करवाया।

