Ranchi:बंदर और गुजर गैंग में मारपीट,चाकूबाजी,दो घायल…एक हिरासत में…डीएसपी ने कहा दोनों गैंग पर कार्रवाई की जा रही है…
राँची।राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में दो अपराधी गुटों में जमकर मारपीट हुई है।चाकूबाजी के साथ साथ फायरिंग होने की भी खबर है।बताया जाता है कि छिनतई,नशा कारोबार गिरोह और हत्या,आर्म्स,लूट और नशा कारोबार गिरोह के बीच जमकर मारपीट हुई है।नशा और अपराध से दोनों पक्षों का पुराना इतिहास है। मुहल्ले में चाकू और पिस्टल लेकर खुलेआम घूमता है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,जिन दो गुटों में चाकूबाजी हुई है।उसमें एक गुट जो छिनतई और नशा कारोबार गैंग के बंदर मेराज,अलीबा,छोटा बंटी, कैफ शामिल है।दूसरा गुट जो हत्या,आर्म्स,लूट और नशा कारोबार में शामिल गिरोह है।जिसमें गुजर,चरखा,मोटुआ,चैंपियन,खलीफा,गोल्डन शामिल है।दोनों गुटों में वर्चस्व और आपसी दुश्मनी को लेकर भिड़ंत हुई है।मारपीट में चाकूबाजी हुई है।जिसमें दो तीन घायल हुआ है।
इस सम्बंध में हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट हुई थी।दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है।बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।बांकी अन्य की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी जारी है।वहीं एक वायरल वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि दो युवक चाकू लहराते जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार खुलेआम चाकू और पिस्टल लेकर अपराधी घूम रहा था।लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौता कराने में लगी है।
इधर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि दो अपराधी गुट है जो इलाके में नशा कारोबार के साथ साथ कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचना है।सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
सूत्रों की माने तो दोनों गुटों पर अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो इलाके में बड़ी घटना होने की आशंका है।दोनों गुटों में आपस कई बार टक्कर हो चुका है।

