Ranchi:नकली पिस्टल और चाकू की नोंक पर लूट लिया मोबाइल और रुपए… युवकों ने दिखाया साहस,दो अपराधियों को दबोचा,एक फरार

,

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग आठ बजे नामकुम सदाबहार चौक पर लोगों ने चाकू और नकली पिस्तौल की नोक पर मोबाईल और सात हजार रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटेरो को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।उसके बाद पुलिस को सौंप दिया है।दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं,जबकि एक अपराधी फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,चार दोस्त रोहन,गौरव,गोरियत और अभिजीत सेना के 39 मीडियम यूनिट खोजाटोली नामकुम के पास मैदान में बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान हाथ में पिस्तौल और चाकू लिए तीन यूवक स्कूटी से मौके पर पहुंचे और उन्हें गालियां बकनी शुरू कर दी। इसपर उनलोगों ने उन्हे गाली देने से मना किया तो वे लोग और उग्र हो गए और उनसे रुपये निकालने के लिए कहने लगे। इसपर चारों दोस्त ने विरोध किया।विरोध करने पर तीनों ने हथियार लहराते हुए ज़बरदस्ती सबकी जेब की तलाशी लेने लगे।

इस दौरान उन लोगों ने रोहन कुजूर की जेब से उसकी मोबाईल और पैंतीस सौ रुपये, गोरियत होरो की जेब से 26 सौ रुपये ,अभिजीत मिंज की जेब से 700 रुपये और गौरव वर्मा की जेब से उसकी मोबाईल लूट ली और भागने लगे। इसके बाद सभी दोस्तो ने हल्ला मचाते हुए उनका पीछा किया और सदाबहार चौक के समीप उन्हें पकड लिया। लुटेरों के साथ हाथापाई होने लगी, हाथापाई के दौरान तीनों ने दुबारा पिस्तौल और चाकू निकाल ली।

इसी बीच आसपास के लोग भी जुट गए और तीनों पर टूट पड़े। भीड का फायदा उठाकर एक अपराधी मौके से भाग निकाला। दो युवको को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों को नामकुम पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी।पकड़े गए अपराधियो ने अपना नाम मोहम्मद होरियस और अमन खान,घर मौलाना आजाद कालोनी के गली नंबर बीस बताया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डरे सहमे पीड़ित युवकों ने बताया कि अगर अपराधियों के पास असली पिस्टल होती तो फायरिंग करने से कुछ अनहोनी घटना भी हो सकती थी।पहले उनलोगों ने असली पिस्टल ही समझा, इसलिए डर से कुछ नहीं बोले।जब भागने के दौरान पकड़ाया तब पता चला कि पिस्टल नकली है।

error: Content is protected !!