Ranchi:गैंगस्टर के नाम पर फिर मांगी रंगदारी, दवा कारोबारी से मांगे एक करोड़,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राजधानी राँची में भगोड़ा गैंगस्टर के नाम पर कारोबारियों को धमकाने का एक और मामला सामने आया है।फिरायालाल चौक के पास स्थित दवा प्रतिष्ठान के कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

दवा व्यवसायी संजय राजगढ़िया ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रतिष्ठान जय हिंद फार्मा फिरायालाल चौक के पास स्थित है। आवेदन के अनुसार, 12 मार्च 2026 की शाम करीब 8:18 बजे उनके कैशियर अनुपम हरित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से टेक्स्ट मैसेज और दो ऑडियो मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए उनके छोटे भाई और कारोबारी साझेदार संदीप राजगढ़िया से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।

धमकी में कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो दुकान बंद करा दी जाएगी और जान से मार दिया जाएगा। शिकायत के साथ धमकी वाले टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपे गए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!