Ranchi:तालाब में डूबने से युवक की मौत,मवेशियों को निकालने के लिए तालाब में घुसा था…
राँची।जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के जाहेरडीह गांव निवासी 26 वर्षीय प्रकाश महतो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्रकाश मवेशी को पानी पिलाने के लिए तालाब ले गया था। कुछ मवेशी तालाब में घुस गए थे, मवेशियों को निकालने के लिए वह तालाब में घुसा और डूबने लगा। कुछ देर में वह गहरे पानी में चला गया जबतक आसपास के लोग निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जामुदाग पंचायत समिति सदस्य रुपकुमार साहू मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

