Ranchi:रंगदारी ना मिलने पर ताबड़तोड़ फायरिंग..कांप गया पूरा इलाका,दुर्घटनाग्रस्त बाइक,दो पिस्टल और खोखा बरामद,जांच में जुटी है पुलिस

 

राँची।राजधानी राँची के नगड़ी इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी है। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों की बाइक हादसे की शिकार हो गई। जिसमें अपराधी बाइक और पिस्टल छोड़ कर ही भाग गए।मिली जानकारी के अनुसार,अपराधियों ने ताबड़तोड़ सात से आठ राउंड फायरिंग की है।जिससे पूरा इलाका थर्रा गया। इस घटना की जिम्मेवारी राहुल सिंह गैंग ने ली है।राहुल सिंह गिरोह के द्वारा ही फायरिंग की गई है।

बताया जाता है कि कारोबारी बाबलू सोनी के घर पर गोली चलाई गई है। पूरा मामला रंगदारी से जुड़ा है। कारोबारी को पहले भी धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत पुलिस के पास की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।जिसका नतीजा है कि अपराधियों ने घर पर दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई है। गोली चलाने के बाद भागते वक्त अपराधियों की बाइक हादसे की शिकार हो गई।पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर दो पिस्टल और बाइक बरामद किया है।वहीं बाइक की जांच करने से पता चला है कि बाइक चोरी की है।

यह घटना राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के बालालोंग पतरा टोली की है। शुक्रवार देर रात अपराधियों ने कारोबारी के मकान के बार फायरिंग की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।पुलिस आस पास के CCTV कैमरे की भी जांच कर रही है।

इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं राहुल गैंग से जुड़े लोग थे।मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के पतराटोली जहां बाबलू सोनी के घर के बाहर राहुल गैंग के गुर्गों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद खुद राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी जिम्मेवारी ली है।

 

बता दें कि कारोबारी को वाट्सअप कॉल के जरिए 09 दिसंबर को राहुल सिंह गिरोह के द्वारा धमकी दी गई थी। +8123432954 से आए कॉल को कारोबारी ने जब नहीं उठाया तब वाट्सअप मैसेज कर धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।मैसेज में कारोबारी को धमकी देते हुए लिखा गया था कि आपको हम कॉल कर रहे हैं, कॉल रिसीव करने में दिक्कत हो रहा है न. अब अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।आपको 5 दिन का टाइम दिया जाता है। आपके घर, परिवार और फैमिली पर पूरी नजर है। जल्द से जल्द मैनेज करो, नहीं तो एके-47 भी रेडी है। ऐसा ना हो कि बम आपको गिफ्ट करना पड़े।मेरा फर्स्ट और लास्ट मैसेज है। इसके बाद आपकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।आप 5 करोड़ जल्द से जल्द रेडी रखिए।

इधर, धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने नगड़ी थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वहीं पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा कारोबारी के परिवार की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।नतीजा धमकी के ठीक 10 दिन बाद अपराधियों ने कारोबारी के घर पर तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी।कारोबारी के अनुसार उनका पूरा परिवार दहशत में है।दहशत का आलम यह है कि कारोबारी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।

वहीं, दूसरी तरफ अपराधी जब फायरिंग करने के बाद फरार हो रहे थे तब घना कोहरा होने के कारण उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि अपराधी अपने दो हथियार और बाइक छोड़ कर फरार हो गए।मौके से नगड़ी पुलिस ने दोनों हथियार और बाइक जब्त कर ली है।

error: Content is protected !!