Ranchi:जंगल में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका,जांच में जुटी है पुलिस..

राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरौल निवासी मुकेश सिंह उम्र 30 पिता स्वर्गीय धनेश्वर सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में खोजा टोली स्थित सैन्य हॉकी स्टेडियम के समीप स्थित जंगल से शनिवार की सुबह बरामद किया गया है।मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।परिजनों के अनुसार मुकेश के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।दो भाईयों में बड़ा था।दोनों भाई मज़दूरी करते थे।

शनिवार की सुबह शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने मुकेश के रुप में पहचान की। मृतक के चेहरे एवं नाक से खून आ रहा था एवं हाथ में हल्का चोट था। परिजनों के अनुसार मुकेश की हत्या कर शव जंगल में लाकर फेंक दिया गया है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।