Ranchi:दिनदहाड़े नगर निगम कर्मी की पत्नी को बेहोश कर घर से गहने लेकर भागे अपराधी….

 

राँची।टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा बड़का टोली बेहरा गढ़ा में महिला को बेहोश कर घर से गहने ग़ायब करने का मामला प्रकाश में आया है।महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है।जानकारी के अनुसार नगर निगम कर्मी शलेंद्र कुमार की पत्नी सुमिता देवी घर में घर में अकेली थी।गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों टाई लगाए हुए थे।उन्होंने महिला को बाहर को बुलाया। उन्होंने अपने पास से टिफिन बॉक्स निकलकर पानी मांगा। महिला पानी लेकर आईं तो दोनों ने कुछ सुंघाकर महिला को बेहोश कर दिया।जब महिला को होश आया। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी एवं अन्य जगहों में रखे सारे गहने ग़ायब थे।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे आरोपियों को पकड़ने में लगी है।सीसीटीवी में बाइक से दो युवक जाते हुए दिखें है।दोनों हेलमेट पहने हुए थे।

error: Content is protected !!