Ranchi:दिनदहाड़े महिला से 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना सामने आई है। इस संबंध में नामकुम खटाल निवासी रंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी सास खटाल से नामकुम स्टेशन की ओर जा रही थीं। 4 मार्च दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच नारायणी पूरम अपार्टमेंट और स्टेशन के बीच दो स्कूटी सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। आरोप है कि चेन छीनने के दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके चेहरे और कोहनी में चोट लग गई। छीनी गई चेन का वजन करीब 20 ग्राम बताया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी सफेद रंग की स्कूटी से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।महिला ने बताया कि घायल होने के कारण सोमवार को पुलिस को सूचना दी।

error: Content is protected !!