Ranchi:शहर हो या शहर के बाहर चेन स्नैचरों ने आतंक मचाए हुए है,अनगड़ा में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई…

 

राँची।राँची में शहर हो या शहर के बाहर चेन स्नेचरों ने आतंक मचा रखा है।चेन स्नैचरों ने दिनदहाड़े जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर चौक पर महिला अनिता देवी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार को दिन के 11 बजे की है। अनगड़ा प्रखंड की जरगा निवासी अनिता देवी अपने पति चंद्रमोहन महतो के साथ बाइक से गोंदलीपोखर से अपने घर जरगा जा रही थी। उसी दौरान बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो उचक्के चेन छीनकर टाटीसिलवे की तरफ फरार हो गए। दोनों उचक्के हेलमेट पहने हुए थे। चेन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

वहीं गोंदलीपोखर चौक में उचक्कों द्वारा चेन छीनने से बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गए। पीड़िता अपने पति के साथ हेसल ओवरब्रिज के पास घर बनाकर रह रही है। वह मूलरूप से जरगा की रहनेवाली है। अनगड़ा में चेन छिनतई यह पहली घटना है।बता दें इन दिनों राजधानी में चेन स्नैचरों ने आतंक मचाए हुए हैं।हर दिन किसी ना किसी इलाके में चेन छिनतई की घटना सामने आ रहा है।