Ranchi:पत्नी के साथ अवैध-सम्बंध होने के शक में साढू की गोली मारकर हत्या….

राँची।जिले के राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में छोटे साढू ने अपने बड़े साढू की कनपटी में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की रात लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि पत्नी के साथ साढू के अवैध प्रसंग के शक में साढू समीर महतो ने घटना को अंजाम दिया है।

घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों के बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र के बिचकालटोली निवासी 42 वर्षीय अर्जुन महतो अपने बड़े साढू के घर दुलमी गांव परिवार के साथ आया था। घर में साढू के पोता के जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद सब सो गए थे। अर्जुन महतो भी बरामदे में एक चौकी पर सोया था। रात के लगभग 12 बजे छोटा साढू समीर महतो पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी घर में घुसकर साढू अर्जुन महतो की कनपटी में रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग जाग गए और उसके बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी समीर महतो अपनी बुलेट गांव के बाहर छोड़कर पैदल घर तक आया था। घटना के बाद परिजन अर्जुन को राँची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज से पहले उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बुंडू एसडीपीओ रतिभान सिंह, थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शाम सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इधर बुंडू एसडीपीओ रतिभान सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।मामले की जांच जारी है।वहीं राहे ओपी प्रभारी से गिरफ्तारी के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होने बताया कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।