Ranchi:बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ,मौत,ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम रखा..

 

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पांचा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ओरमांझी तेतरिया टोला निवासी प्रदीप महतो(42) पिता ननकु महतो की मौत हो गई।घटना शनिवार की रात आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बाइक से गुड्डू चौक गया था। वहां से लौटने के क्रम में तेतरिया टोला जाने वाली मोड़ पर आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिर गया और वाहन चालक ने युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। मौत से गुस्साए लोगों ने सिकिदिरी-ओरमांझी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े थे। मौके पर ओरमांझी थाना पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।उसके बाद शव कब्जे में लेकर थाना आया।आज पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

error: Content is protected !!