Ranchi:पत्नी से नाजायज संबंध का विरोध करने पर, युवक पर जानलेवा हमला

 

राँची।राँची के गाड़ी होटवार निवासी एक युवक ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया है कि सोहेल अंसारी और निशान नायक ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित के मुताबिक,सोहेल का उसकी पत्नी से नाजायज संबंध है। इसी रंजिश में 8 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे जब वह बरियातू जा रहा था, तभी फायरिंग रेंज के पास कार से रास्ता रोककर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले भी दोनों ने उसके साथ मारपीट की थी। दो दिन पहले उसने इस संबंध में थाना में आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मारपीट के दौरान सोहेल ने कहा कि थाना उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने यह भी कहा कि थाना को जेब में रखता है और जो चाहे लिखवा लो, कुछ नहीं होगा।

error: Content is protected !!