Ranchi:दिनदहाड़े हिंदपीढ़ी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या…हत्या के बाद इलाके में तनाव,तोड़फोड़…एक गिरफ्तार..

राँची।राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भट्टी चौक के पास उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक युवक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही युवक लहूलुहान हालत में गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान हिंदपीढ़ी इलाके के साहिल उर्फ कुरकुरे के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के पीछे की आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है।मृतक युवक कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

वहीं गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान अरमान के रूप में हुई है।मामले में पूर्व पार्षद मो.असलम के भाई आसिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।आसिफ भी कुछ दिनों पहले जेल से बाहर आया है।वहीं मृतक के परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ किया है।कार में तोड़फोड़ के साथ एक बुलेट बाइक को भी जला दिया है।परिजनों और स्थानीय लोगों की माने तो कुरकुरे की हत्या जेल में बंद असलम के इशारे पर हुई है।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है।

जेल में पूर्व पार्षद और माचिस का गुट जमकर हुई थी मारपीट

सूत्रों के अनुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद अपराधी साजिद उर्फ माजिस व कुरकुरे और पूर्व पार्षद मो असलम का गुट बीते जून महीने में आपस में भिड़ गया था।दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी हालांकि जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गुटों के लोग को अलग किया।बता दें हिंदपीढ़ी के मो इरशाद उर्फ अप्पू को बुरी तरह से पीटकर जख्मी किए जाने के मामले में पूर्व पार्षद मो असलम 26 जून को कोर्ट में सरेंडर किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूर्व पार्षद के भाई आसिफ ने भी कोर्ट में सरेंडर कर उसे भी जेल भेजा गया था। पूर्व पार्षद के जेल में पहुंचने की खबर साजिद उर्फ माचिस, कुरकुरे समेत अन्य अपराधियों को लग गई। इन अपराधियों का मो इरशाद उर्फ अप्पू से करीबी संबंध था। पूर्व पार्षद को जिस वार्ड में भेजा गया, वहां पर कुरकुरे और उसके गुट के लोग भी हैं। पूर्व पार्षद के वार्ड में पहुंचते ही कुरकुरे और उसके गुट के लोग उस पर हमला कर दिया। मारपीट शुरू कर दी। असलम और आसिफ को पीटने लगे। इसी दौरान जेल में मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों गुटों को अलग किया। सभी को अलग-अलग वार्ड में भेजा गया।

जेल से बाहर आते ही लिया बदला !

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले साहिल उर्फ कुरकुरे जेल से बाहर आया था।सूत्रों के मुताबिक जेल में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए कुरकुरे की हत्या की गई।हालांकि पुलिस अभी इस सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार दिया है।अपराधी अरमान की तलाश में कई टीमें लगी है।हत्या से इलाके में दो गुटों में तनाव है।भारी संख्या में पुलिस इलाके में  मौजूद हैं।

इधर मृतक कुरकुरे की माँ ने कहा उसका बेटा मोबाइल बनाने जा रहा था।पूर्व पार्षद असलम के भाई सहित चार पांच युवकों ने उसके बेटे को घेरकर सीने में गोली मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई है।वहीं स्थानीय लोग भी पूर्व पार्षद से काफी नाराज दिख रहे है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व पार्षद और उसके भाइयों ने इलाके को काफी बदनाम कर दिया है।हर दिन इलाके में असलम बंधुओं के कारनामे देखने को मिलता है।पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

 

 

22 जनवरी को हुई थी मारपीट की घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी कलीम ने 23 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि 22 जनवरी को मोजाहिद नगर निवासी पूर्व पार्षद व उसके भाईयों ने मिलकर इरशाद उर्फ अप्पू पर जानलेवा हमला किया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इरशाद के साथ मारपीट की यह घटना छेड़खानी का विरोध करने की वजह से हुई थी। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इसे हाई-प्रोफाइल केस मानते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की थी।

error: Content is protected !!