Ranchi: 66 लाख रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार,पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई अपने साथ…

राँची। सन्नी कुमार नामक साइबर अपराधी को जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया है। सन्नी पर 66 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। उसके विरुद्ध सुब्रोतो सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।गिरफ्तार साइबर अपराध सन्नी कुमार के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। जगरनाथपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को ढूंढते हुए राँची पहुंची थी। जिसके बाद शनिवार रात जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने पासबुक और चेक भी बरामद किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। साइबर अपराधियों ने निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 66 लाख की ठगी की थी।।

राँची पुलिस की अपील,अज्ञात लोगों के प्रलोभन में ना आये
यदि आप साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
-अज्ञात लिंक्स पर क्लिक करने से बचें
-व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
-संदिग्ध कॉल्स की सूचना तुरंत पुलिस को दें
-डिजिटल गिरफ्तारी जैसी कोई चीज नहीं होती, इसलिए ऐसे कॉल्स से सावधान रहें

error: Content is protected !!