राँची एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा…VB-G-RAM-G में हस्ताक्षर के नाम घूस मांगा था..


लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड में पंचायत सचिव को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने पंचायत सचिव के घर में भी तलाशी ली है।एसीबी की इस कार्रवाई से सेन्हा प्रखंड में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिकपंचायत सचिव ने VB-G-RAM-G (पूर्व मनरेगा) में किए गए काम के मास्टर रोल में हस्ताक्षर के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।सेन्हा प्रखंड के भड़गांव और डांडू पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पंचायत सचिव ने सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली निवासी कृष्णा उरांव की पत्नी तारामुनी उरांव द्वारा VB-G-RAM-G (पूर्व मनरेगा) के तहत कराए गए कार्य में श्रमिकों के मस्टर रोल में हस्ताक्षर के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित कृष्णा और उनकी पत्नी रिश्वत नहीं देना चाहते थे।जिसे लेकर कृष्णा उरांव द्वारा शिकायत एसीबी राँची को की गई थी।जिसके बाद एसीबी द्वारा मामले की जांच कराई गई। जिसमें आरोप में सत्यता पाने पर एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय पहुंची।जैसे ही कृष्णा उरांव ने पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को रिश्वत के 15 हजार रुपए दिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव को धर दबोचा। इसके बाद काफी देर तक प्रखंड कार्यालय में ही एक गाड़ी में पंचायत सचिव को बैठाकर रखा गया।

पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राँची ने प्रेस रिलीज भी जारी किया है। जिसमें पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।लोहरदगा में पंचायत सचिव की गिरफ्तारी को लेकर एसीबी ने राँची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कांड संख्या 22/25 दर्ज किया है।एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!